क्या जानते हैं भारतीयों के मौलिक अधिकार कौन-कौन से हैं
भारतीय संविधान में भारत के लोगो के कुछ मौलिक अधिकार का उल्लेख भाग- 3 में तथा अनुच्छेद 12 से 35 में है।
यह संयुक्त राज्य अमरिका के संविधान से लिया गया हैं।
संविधान में छ: मौलिक अधिकारों का जिक्र है जो इस प्रकार है -----
1) समानता का अधिकार
2) स्वतंत्रता का अधिकार
3) शोषण के विरूद्ध अधिकार
4) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
5) संस्कृति एवं शिक्षा संबंधी अधिकार
6) संवैधानिक उपचारों का अधिकार
नोट : 1 : मौलिक अधिकारों में संशोधन हो सकता है। राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को छोड़कर अन्य मौलिक अधिकारों को स्थगित किया जा सकता है।
नोट : 2 : मूल संविधान में सात मौलिक अधिकार थे लेकिन 44वें संविधान संशोधन के द्वारा संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटा लिया गया।
Comments
Post a Comment