अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगने वाले भारत के राज्य

बंग्लादेश की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से भारत के पांच राज्य मिलते हैं। ये पश्चिम बंगाल , असम , त्रिपुरा , मेघालय और मिजोरम हैं।


भूटान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से भारत के चार राज्य मिलते हैं। ये अरूणाचल प्रदेश , सिक्किम , पश्चिम बंगाल और असम हैं।


पाकिस्तान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से भारत के चार राज्य की सीमा लगती है। ये पंजाब , गुजरात , राजस्थान और जम्मू-कश्मिर हैं।


चीन की सीमा को भारत के पांच राज्य स्पर्श करते हैं। ये उत्तराखण्ड , अरूणाचल प्रदेश , हिमाचल प्रदेश , सिक्किम और जम्म-कश्मिर हैं।


नेपाल की सीमा को भारत के पांच राज्य स्पर्श करते हैं। ये उत्तर प्रदेश , उत्तराखण्ड , बिहार , पश्चिम बंगाल और सिक्किम हैं।


म्यांमार की सीमा को भारत के चार राज्य स्पर्श करते हैं ये अरूणाचल प्रदेश , नगालैण्ड , मिजोरम और मणिपुर हैं।


अफगानिस्तान की सीमा को भारत का केवल एक राज्य जम्मू-कश्मिर स्पर्श करता है।