वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ को रेडइंक अवार्ड

03 जून 2017 को वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ  को मुंबई प्रेस क्लब के प्रतिष्ठित रेडइंक अवार्ड हेतु चुना गया।

• विनोद दुआ को रेड इंक लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और राज कमल झा को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पत्रकार के अवार्ड से
सम्मानित किया जाएगा।

•    रेडइंक अवार्ड 11 श्रेणियों ……

राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, वाणिज्य, पर्यावरण, मानवाधिकार, फोटोग्राफी, विज्ञान एवं नवाचार, मनोरंजन तथा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ठ पत्रकारिता के लिए दिया जाता हैं।

•    विनोद दुआ देश के पहले टेलीविजन समाचार कार्यक्रम 'हिंदी न्यूजट्रैक' के संपादक रह चुके हैं।

• वे समाचार चैनल एनडीटीवी के संपादक भी रहे हैं।

•    वर्तमान में विनोद दुआ डिजिटल मीडिया चैनल 'द वायर हिंदी' पर 'जन गण मन की बात' कार्यक्रम का संचालन करते हैं।

Comments