महज 21 साल की उम्र में IAS Officer बने अंसार अहमद शेख

अंसार अहमद शेख महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के रहने वाले हैं | इनके पिता यूनिश शेख एक ऑटो रिक्शा चालक हैं | अंसार अहमद अपनी पहली कोशिश  में ही मात्र 21 साल की आयु में  वर्ष 2015 की UPSC की सिविल सर्विस  परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली |

UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सर्विस परीक्षा अपने देश की सबसे कठिन परीक्षाों में से एक  मानी जाती है | इस परीक्षा में  प्रत्येक वर्ष लाखों प्रतियोगी भाग लेते हैं और इस परीक्षा के लिए कई कई साल तक तैयारी करते हैं | उनमे से कुछ सफल होते है और बहुत असफल | 
अंसार के पिता की तीन पत्निया है उनमे से दूसरी पत्नी अंसार अहमद शेख की माँ हैं | गरीबी के कारण अंसार के पिता इन्हे  किसी अच्छे विद्यालय में शिक्षा नहीं दिला पाए  पर यह कमी अंसार की सफलता में बाधक नहीं बनी क्योंकि अंसार  अहमद शेख एक मेधावी , प्रतिभशाली और मेहनती छात्र थे | 
अंसार कहते हैं  " मेरे पिता एक रिक्शा चालक हैं और उनकी तीन पत्नियाँ हैं | मेरी माँ उनमे से दूसरी है |  मेरी दोनो छोटी बहनों की शादी छोटी उम्र में ही कर दी गयी |  मैंने जब उनसे कहा कि हमने IAS की परीक्षा पास की है तो उन सबको विश्वास नहीं हुवा , वे सभी चौक गए | "
अंसार अहमद इस परीक्षा की तयारी के लिए एक कोचिंग में एडमिशन लिए थे  | 

Comments