ममता कालिया को मिला व्यास सम्मान


17 अक्टूबर 2018 को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2017 के लिए व्यास सम्मान प्रदान किया गया।
यह 27 वां व्यास सम्मान था।
वर्ष 2009 में प्रकाशित ममता कालिया के उपन्यास “ दुक्खम-सुक्खम ” के लिए उन्हें यह व्यास सम्मान दिया गया।
ममता कालिया एक प्रख्यात भारतीय लेखिका और कवयित्री हैं जिनका जन्म 2 नवंबर 1940 को उत्तर प्रदेश के वृंदावन में हुआ था।
इन की कुछ प्रमुख कृतियां निम्नलिखित हैं
प्रमुख उपन्यास : दुक्खम-सुक्खम , बेघर , नरक दर नरक , अंधेरे का ताला आदि।
प्रमुख कविता संग्रह : प्रेम कहानी , खांटी घरेलू औरत , कितने प्रश्न करूं आदि।
प्रमुख कहानियां : एक अदद औरत ,  छुटकारा , सीट नंबर छ: आदि।

Comments